ISRO ने रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट्स के साथ भारी रॉकेट LVM3 किया लॉन्च

ISRO ने फिर रचा इतिहास, 36 सैटेलाइट्स के साथ भारी रॉकेट LVM3 किया लॉन्च

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने रविवार को एक और इतिहास रच दिया है। इसरो ने इसरो ने आज श्रीहरिकोटा लांचिंग पेड के जरिए एलवीएम-3-एम3 रॉकेट को सफलतापूर्वक लांच किया गया। इसके जरिए वन बेब की 36 सैटेलाइट को भी अंतरिक्ष में स्थापित किया गया। फरवरी में SSLV-D2/EOS07 मिशन के सफल लॉन्च के बाद 2023 में यह इसरो के लिए दूसरा लॉन्च है।

इसरो के खाते में रविवार को एक और कामयाबी जुड़ गई। भारत ने 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में लॉन्च और प्रक्षेपित कर इतिहास रच दिया है। भारत के सबसे भारी लॉन्च रॉकेट, लॉन्च व्हीकल मार्क से लो अर्थ ऑर्बिट पर लॉन्च किए गए।

LVM-3-M3 कुल 643 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबा यह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान-2 मिशन भी शामिल है। ये 36 उपग्रह 5805 टन वजनी हैं।

 

Previous articleदीपिका और रणवीर के रिश्ते में आई दरार! एक्ट्रेस ने सरेआम हाथ पकड़ने पर ऐसा बर्ताव
Next articleबेटी ने की लव मैरिज की जिद तो पिता ने कर दी हत्या, खुद भी गोली मारकर दी जान