Subhash Singh Death: बिहार के पूर्व मंत्री और BJP नेता सुभाष सिंह का देहांत, काफी समय से थी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी

बिहार के पूर्व मंत्री और BJP नेता सुभाष सिंह का देहांत, काफी समय से थी स्वास्थ्य संबंधित परेशानी
बिहार के पूर्व मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के नेता सुभाष सिंह का मंगलवार यानी आज प्रातः  दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली।
बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने इस खबर की जानकारी देते हुए एक ट्वीट किया है कि “बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और गोपालगंज से विधायक सुभाष सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि। भगवान उनकी आत्मा को शांति और उनके शोक संतप्त परिवार को शक्ति प्रदान करें।”  उनका देहांत बिहार और बीजेपी की राजनीति के लिए एक अपूरणीय क्षति है। ओम शांति। सुभाष सिंह साल 2015 में गोपालगंज से बिहार विधान सभा से विधायक चुने गए थे

बिहार के मुख्यमंत्री ने जताया शोक 

बिहार के सीएम नीतीश ने प्रदेश के पूर्व मंत्री और बीजेपी एमएलए सुभाष सिंह के निधन पर दुःख जताया है। राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।