जैकलीन को सुकेश ने दी शुभकामनाएं, बोला – हैप्पी वैलेंटाइन डे

जैकलीन को सुकेश ने दी शुभकामनाएं, बोला – हैप्पी वैलेंटाइन डे

Valentine Day: करोड़ों रुपए के ठगी के आरोपी सुकेश चंद्रशेखर ने मंगलवार यानी आज बॉलीवुड अभिनेत्री  जैकलीन फर्नांडीज को वैलेंटाइन्स डे पर विश किया है। पेशी के लिए अदालत  पहुंचे सुकेश ने एक सवाल के जवाब में जैकलीन को शुभकनाएं  दी।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की अदलात से बाहर ले जाए जाने के दौरान जब सुकेश चंद्रशेखर से जैकलीन से उसके संबंधों के बारे में प्रश्न पूछा गया तो उसने कहा कि मेरी तरफ से उन्हें (जैकलीन फर्नांडीज) को वैलेंटाइन डे (Valentine Day) की शुभकामनाएं। सुकेश ने कहा कि इसके अतिरिक्त वो जैकलीन के बारे में कुछ नहीं कहना चाहता।

जैकलीन का जिक्र करते हुए सुकेश ने कहा, “जब आप किसी से प्यार करते हैं, तो आप उनकी रक्षा करने की कोशिश करते हैं।” सुकेश से यह भी पूछा गया कि क्या उसने नोरा फतेही को पैसे ऑफर किए? इस प्रश्न के जवाब में सुकेश ने कहा कि मैं इस पर कोई कॉमेंट नहीं करना चाहता।

गौरतलब है कि ठगी के आरोपी सुकेश के विरुद्ध करोड़ों रुपये की जबरन वसूली और एक बिजनेसमैन की पत्नी को धोखा देने के लिए केस दर्ज किया गया है। कोर्ट ने आज केस में कुर्क की गई उनकी प्रॉपर्टी की नीलामी के सिलसिले पर सुनवाई की। सुकेश चंद्रशेखर के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आर्थिक अपराधों के लिए प्रमुख केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ने अफसरों को गिरफ्तार किया था।