भारत में जन्में अमेरिकी व्यवसायी और सामाजिक कार्यकर्ता सुखी चहल की कैलिफोर्निया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. चहल खालिस्तानी विचारों का विरोध करने के लिए जाने जाते थे. सुखी चहल की मौत की जानकारी उनके करीबी दोस्त जसपाल सिंह ने शनिवार को दी.
जसपाल सिंह ने बताया कि सुखी को उनके किसी परिचित ने गुरुवार को अपने घर पर रात के खाने पर बुलाया था. सिंह ने बताया कि रात के खाने के कुछ देर बाद ही उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई और उनकी मौके पर ही मौत हो गई. उन्होंने कहा कि सुखी पूरी तरह स्वस्थ थे और उनकी इस तरह अचानक हुई मौत ने सबके मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं.