सूर्य, मंगल और शनि बदल रहे हैं राशि, जानिए क्या पड़ेगा आप पर असर

सितंबर का महीना ज्योतिषीय परिवर्तन के लिहाज  काफी महत्वपूर्ण है। फिलहाल तक इस महीन के पंद्रह दिन बीतने को हैं, और बीते पंद्रह दिनों में शुक्र और बुध ने अपनी राशि बदली है। आने वाले पंद्रह दिनों में तीन प्रमुख ग्रह मंगल, सूर्य और शनि का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। इस परिवर्तन का प्रभाव् अलग-अलग जातकों पर उनकी राशि के अनुसार पड़ेगा।

किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा इससे पहले हम आपको बता दें कि किस दिन कौन सा ग्रह राशि बदल रहा है। तो सबसे पहले 17 सितम्बर को सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे जहां पूरे एक महीने तक सूर्य देव का प्रवास रहेगा। फिलहाल वो सिंह राशि में हैं। सूर्य तेज के देवता हैं, और उनका शुभ फल व्यक्ति पर उसके प्रभाव में वृद्धि के तौर पर होता है।

इसके बाद न्याय के देवता शनि 18 सितमबर को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं , शनि देव फिलहाल धनु राशि में वक्री हैं। अब 18 सितम्बर से वो मार्गी हो जाएंगे। इसका भी बड़ा प्रभाव अलग-अलग राशियों पर पड़ेगा।

व्यक्ति की कुंडली में मंगल का असर बहुत होता है। 24 सितंबर को मंगल सिंह राशि को छोड़कर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, पृथ्वी के सबसे निकट के ग्रह मंगल का शुभ अशुभ प्रभाव भी देखने को मिलेगा। बुध का एक महीने में दो बार राशि परिवर्तन होता है। और बीती 10 सितंबर को बुध का कन्या राशि में परिवर्तन हुआ है अब इसके बाद 29 सितंबर को बुध तुला राशि में प्रवेश करेंगे।

अब आपको राशियों पर प्रभाव के बारे में बता दें, तो सितम्बर महीने में ग्रहों की चाल में आ रहे बदलाव का शुभ असर- वृष, मिथुन, सिंह, कन्या, धनु, मकर और कुंभ राशि पर रहेगा। धन-धान्य ही नहीं, प्रसिद्धि और स्वास्थ्य के लिहाज से भी इस राशि के जातक बहुत अच्छी स्थिति में रहेंगे। वहीं अशुभ प्रभाव की बात करें तो  मेष और कर्क राशि के लोगों के लिए ये ज्योतिषीय परिवर्तन अच्छा नहीं है। जबकि वृश्चिक और तुला राशि के लोगों पर ग्रहों के परिवर्तन का मिला जुला प्रभाव रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles