Surya Grahan 2022 Time: आज वर्ष का अंतिम सूर्य ग्रहण,जानिए कब उत्तर प्रदेश में दिखेगा ग्रहण

Surya Grahan 2022 Timing : इस वर्ष का आज अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यूपी में सूर्य ग्रहण दोपहर लगभग 4.36 बजे प्रारंभ होगा और शाम 6.26 बजे तक रहेगा। इससे पूर्व प्रातः 4 बजे से सूतक काल प्रारंभ हो चुका है। सूतक काल में सभी मठ-मंदिरों के कपाट बंद किए जा चुके हैं। अब सूर्य ग्रहण खत्म होने के पश्चात मंदिरों के कपाट खोले जाएंगे। इसके पश्चात देवी-देवताओं की मूर्तियों का स्नान करवाकर पूजन किया जाएगा।

पंडित चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि सूर्य ग्रहण का हिंदू धर्म में अपना खास और अहम  महत्व होता है। सूर्य ग्रहण को हिंदू धर्म में सूतक माना जाता हैं। इसलिए ग्रहण काल में देवी -देवताओं की पूजा करनी चाहिए। सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन लगता है। ग्रहण के पश्चात  ही पूजा-पाठ के साथ शुभ कार्य किए जाते हैं। उन्होंने बताया कि दीपावली के पश्चात आज पड़ने वाला सूर्य ग्रहण वर्ष 2022 का अंतिम ग्रहण है।

उत्तर प्रदेश में सूर्य ग्रहण का प्रकोप आज दोपहर 4.36 बजे से शाम 6.26 बजे तक रहेगा। हालांकि सूर्य अस्त का समय शाम 5.29 बजे है। इसलिए सूर्य ग्रहण का आंशिक प्रभाव  दिखेगा। इस दौरान सूर्य का 36.93 प्रतिशत हिस्सा चंद्रमा की छाया से ढक जाएगा। सूर्य ग्रहण का समय लगभग 53 मिनट होगा। 5.26 बजे ग्रहण अधिकतम अवस्था में होगा। सूर्य कल को नंगी आंखों से न देखें। सूर्य ग्रहण टेलीस्कोप या दूरबीन की मदद से देख सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest Articles