नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने राजधानी के लक्ष्मीनगर इलाके से एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने को यह जानकारी दी।
अधिकारी के मुताबिक , फर्जी फ्रूफ के जरिए फर्जी भारतीय पहचान पत्र हासिल करने वाले संदिग्ध पाकिस्तानी नागरिक की पहचान मो. अशरफ उर्फ अली के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के पंजाब प्रांत का रहने वाला है।
दिल्ली पुलिस के विशेष सेल ने एक संदिग्ध पाकिस्तानी आतंकवादी को गिरफ्तार किया है, जो राष्ट्रीय राजधानी में त्योहारी सीजन के दौरान आतंकी हमले की योजना बना रहा था। एक अधिकारी ने मंगलवार को यहां यह जानकारी दी। pic.twitter.com/hHY0gJ4o0L
— IANS Hindi (@IANSKhabar) October 12, 2021