अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजली देने पहुंचे स्वामी अग्निवेश से हुई हाथापाई

नई दिल्ली: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के निधन के बाद शुक्रवार को उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए प्रशंसकों का सैलाब उमड़ पड़ा है. इसी बीच स्वामी अग्निवेश भी उन्हें श्रद्धांजली देने के लिए भाजपा दफ्तर पहूंचे जहां कुछ लोगों ने उनसे हाथापाई की. विडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह से कुछ लोगों ने उन्हें घेरने की कोशिश की और धक्का दिया.

बता दें कि इससे पहले भी स्वामी अग्निवेश पर झारखंड में भारतीय युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उन पर हमला किया था.

हमले के बाद स्वामी अग्निवेश ने भारतीय जनता पार्टी के स्टुडेंट विंग एबीवीपी और भारतीय युवा मोर्चा पर हमले का आरोप लगाया था.