दिनेश खटीक के इस्तीफे पर स्वतंत्र देव सिंह ने दी सफाई, कहा- उनका पूरा सम्मान है

 भाजपा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष और जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि उनकी जल शक्ति विभाग के राज्य मंत्री दिनेश खटीक से रोजाना वार्ता होती रहती है, वह नाराज नहीं हैं। उन्होंने स्वयं इस बात को स्वीकार किया है और अगर कोई बात होगी भी, तो बैठकर सुलझा लिया जाएगा।
विपक्ष के पास कोई विषय नहीं है, वह इसे तिल का ताड़ बना रहा है। यह बातें उन्होंने बुधवार यानी आज  प्रेसकॉन्फेंस  में कहीं। उन्होंने कहा कि राज्य मंत्री दिनेश खटीक का दल  और सरकार में पूरा सम्मान है। उनकी हर बात को गंभीरता से लिया जाता है। इसके बाद  अगर कहीं कोई बात है, तो उस पर बातचीत कर ली जाएगी और उसका हल निकाल लिया जाएगा।
उन्होंने एक प्रश्न का उत्तर  देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश के पास कोई मुद्दा नहीं है। अपने सौ दिनों के कार्यकाल में सरकार ने सफलतापूर्वक कई उपलब्धियां गिनाई हैं। इससे परेशान होकर सपा सुप्रीमो मनगढ़ंत आरोप लगा रहे हैं। पार्टी और सरकार में समाज के सभी वर्गों को सम्मान किया जाता है और आगे भी किया जाएगा ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles