sweden prime minister: स्वीडन को मिला नया प्रधानमंत्री ,पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

स्वीडन को मिला नया प्रधानमंत्री ,पीएम नरेंद्र मोदी ने दी शुभकामनाएं

sweden prime minister: स्वीडन में मॉडरेट पार्टी के नेता उल्फ क्रिस्टर्सन नए प्राइम मिनिस्टर निर्वाचित हुए हैं। भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार यानी आज उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। 

पीएम मोदी ने एक ट्वीट के जरिए कहा कि वे द्विपक्षीय रिश्तों को शसक्त करने के लिए प्रधानमंत्री क्रिस्टर्सन के साथ मिलकर काम करने को लेकर उम्मीदवान हैं।  नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘स्वीडन के अगले प्रधानमंत्री चुने जाने पर उल्फ क्रिस्टर्सन को बधाई। मैं अपनी बहुआयामी साझेदारी को और मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।’

अनादोलू समाचार एजेंसी के मुताबिक, सोमवार को स्वीडन की पार्लियामेंट ने उल्फ क्रिस्टर्सन को देश का नया प्राइममिनिस्टर चुना। स्वीडिश पार्लियामेंट रिक्सडैग के 176 सदस्यों ने उनके समर्थन में वोटिंग की, जबकि 173 ने विपक्ष में मतदान किया। क्रिस्टर्सन मॉडरेट पार्टी, क्रिश्चियन डेमोक्रेट्स पार्टी और लिबरल के साथ तीन-पक्षीय गठबंधन सरकार की अगुवाई करेंगे।