Taapsee Pannu on Casting in Bollywood: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू हालिया रिलीज ‘अस्सी’ में नजर आईं. हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखाई पाई, लेकिन इसकी कहानी ने खूब तारीफें बटोरी हैं. तापसी पन्नू बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अक्सर अपनी फीमेल लेड मूवीज के लिए जानी जाती हैं. तापसी अपने बेबाक अंदाज को लेकर भी लाइमलाट में रहती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर एक ऐसी बात कह दी है, जो खूब सुर्खियां बटोर रही है. तापसी पन्नू ने एक हालिया बातचीत में बताया कि फिल्म में कास्टिंग का प्रोसेस कैसे होता है और कैसे हीरोइन को फिल्म में लिया जाता है या निकाला जाता है.
एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड की रियलिटी के बारे में खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कई बार उन्हें फिल्में इसलिए गवानी पड़ीं, क्योंकि कोई लीडिंग हीरो उन्हें अपने साथ कास्ट नहीं करना चाहता था. एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि इंडस्ट्री की पॉलिटिक्स अक्सर कास्टिंग के फैसलों में भूमिका निभाती है.


