सरकार और किसानों के बीच हुई बातचीत, नहीं निकला कोई हल,दिल्ली-जम्मू हाईवे बंद

सरकार और किसानों के बीच हुई बातचीत, नहीं निकला कोई हल,दिल्ली-जम्मू हाईवे बंद

आज किसानों की सूरजमुखी को लेकर MSP दिलाओ-किसान बचाओ रैली हुई। इसमें हरियाणा के अलावा राजस्थान, पंजाब, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और यूपी से हजारों की संख्या में किसान पहुंचे। किसान सूरजमुखी पर MSP और किसान नेता गुरनाम चढ़ूनी व दूसरे नेताओं की रिहाई की मांग कर रहे हैं।

रैली में किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा-किसानों ने MSP पर आवाज उठाई और उन्हें पुलिस से मार पड़ी। सवाल सिर्फ एक फसल पर MSP का नहीं है। सरकार हर साल रेट घोषित करती हैं लेकिन उस पर खरीद नहीं करती, सरकार की यह रवैया ठीक नहीं है, किसानों के साथ अन्याय करके सरकार आखिर साबित क्या करना चाहती है।किसी भी हाल में MSP गारंटी कानून होना चाहिए। आने वाले समय में समूचे देश में इस कानून के लिए आंदोलन किए जाएंगे। इस सरकार में देश में कलम-कैमरे पर बंदूक का पहरा है, फिर भी हम इस लड़ाई को लड़ेंगे।

किसान नेता सुरेश कोच ने कहा कि जब तक बात सूरजमुखी की थी, लेकिन अब बात गुरनाम सिंह चढूनी समेत 9 किसानों को छोड़ने की भी हो गई है। स्थानीय कमेटी जो भी हम निर्णय करेगी हम स्वीकार करेंगे। सरकार ने एक घंटे का समय मांगा है, हम भी बातचीत से नहीं भागेंगे।