तमिलनाडु में इस साल विधानसभा चुनाव होने हैं, जिसको लेकर सभी राजनीतिक दल तैयारियों में जुट गए हैं. राज्य में कांग्रेस द्रविड़ मुनेत्र कषगम (DMK) के साथ गठबंधन में है, लेकिन पार्टी सरकार में सहयोगी नहीं है. कांग्रेस और डीएमके के बीच सीट शेयरिंग और सत्ता में भागीदारी को लेकर खींचतान जारी है.
सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस द्वारा डीएमके से विधानसभा सीटों की मांग 25 से बढ़ाकर 3540 किए जाने और सरकार में हिस्सेदारी की मांग के बाद से कोऑर्डिनेशन कमिटी की कोई बैठक नहीं हुई है.पिछले करीब दो महीनों से इन मांगों पर डीएमके की ओर से कोई आधिकारिक जवाब भी नहीं आया है.



