तमिलनाडु में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. सभी राजनीतिक दल वोटरों को लुभाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं. इस बीच रविवार (29 मार्च) को राज्य में सत्तारूढ़ डीएमके ने चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र (Manifesto) जारी किया. घोषणापत्र में वेलफेयर बढ़ाने, शिक्षा में मदद और रोजगार पर फोकस की बात की गई है.
मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने चेन्नई स्थित पार्टी मुख्यालय में DMK का चुनावी घोषणापत्र जारी किया.उन्होंने इसे सुपरस्टार बताते हुए कहा कि यह दस्तावेज़ पहले के मुकाबले ज्यादा प्रभावशाली और व्यापक होगा. उन्होंने महिलाओं, परिवारों, युवाओं और किसानों पर ध्यान केंद्रित करते हुए कई कल्याणकारी उपायों की घोषणा की.



