target killing in kashmir: जम्मू कश्मीर में यूपी के दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या

target killing in kashmir: जम्मू कश्मीर में यूपी के दो मजदूरों की गोली मार कर हत्या

 कश्मीर  घाटी में लगातार लक्षित हत्या के मामले निकल कर आ रहे हैं। घाटी में प्रवासियों पर हो रहे हमले से लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। कश्मीर के अनंतनाग जनपद में आतंकवादियों ने दो प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाया है। हमले में दोनों मजदूर जख्मी हो गए हैं। कश्मीर जोन पुलिस ने इसकी पुष्टि की है। पुलिस ने बताया कि अनंतनाग के राख-मोमिन क्षेत्र में आतंकवादियों ने दो गैर कश्मीरी मजदूरों को गोली मारकर जख्मी कर दिया। कश्मीर जोन पुलिस के अनुसार  हमलावरों की तलाश के लिए इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

कश्मीर जोन पुलिस के मुताबिक, आतंकवादियों ने लक्षित करके इस वारदात को अंजाम दिया है। लोकल पुलिस ने बताया कि घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया है। कश्मीर में आतंकियों की इस गोलीबारी में पिछले दिन दो मजदूर जख्मी हो गए। इस वर्ष घाटी में निहत्थे लोगों पर हमले की तादाद बढ़ी है।

आतंकवादी हमले में दो गैर कश्मीरी बुरी तरह से जख्मी हो गए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों ही मजदूर यूपी के रहने वाले हैं। घायलों की पहचान गोरखपुर के छोटा प्रसाद और कुशिनगर के  गोविंद के तौर पर हुई  है। पुलिस का कहना है कि सभी नाका पार्टियों को भी सचेत कर दिया गया है। जल्द ही आरोपियों को धर दबोचा जाएगा।