तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत! रेवंत रेड्डी के घर पर जश्न, सुरक्षा बढ़ी

तेलंगाना में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत! रेवंत रेड्डी के घर की सुरक्षा बढ़ी

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में 30 नवंबर को हुए मतदान ने पूरे प्रदेश किस्मत बदल दी है। तेलंगाना की जनता ने अबकी बार कांग्रेस को चुनते हुए नजर आ रही है। तेलंगाना में 70 सीटों पर कांग्रेस आगे चल रही। कांग्रेस की बढ़त को देखते हुए तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

भारत राष्ट्र समिति की एमएलसी के कविता ने कहा अपनी पार्टी की जीत का दावा किया है। तेलंगाना में 119 सीटों पर चुनाव हुआ था। यहां किसी भी पार्टी को सरकार बनाने के लिए 60 सीटों पर जीत की आवश्यकता होती है। तेलंगाना में करीब साढ़े नौ साल से तेलंगाना राष्ट्र समिति की सरकार है। इसका नाम अब बदलकर भारत राष्ट्र समिति कर दिया गया है।

तेलंगाना में इस बार खेल होता हुआ नजर आ रहा है। यहां भारत राष्ट्र समिति की सरकार जाती हुई दिख रही है। कांग्रेस ने यहां बड़ा उलटफेर किया है। 119 सीटों वाली इस विधानसभा में कांग्रेस बहुमत के सबसे करीब दिखाई दे रही है। टीवी-9 तेलुगु के अनुसार तेलंगाना में BRS को 48-58 सीट, कांग्रेस को 49-59 सीट, भाजपा को 5-10 सीट और अन्य को 6-18 सीटें और न्यूज-जन की बात ने BRS को 40-55 सीटें, कांग्रेस को 48-64 सीटें और भाजपा को 7-13 सीटें मिल सकती हैं।

Previous articleदिल्ली के हाई प्रोफाइल इलाके में दिखा तेंदुआ, रेस्क्यू के लिए जुटीं वन विभाग की 40 टीमें
Next articleछत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका, BJP को मिल रहा बहुमत