Telugu Actor Suicide: तेलुगु अभिनेता सुधीर वर्मा ने किया सुसाइड, शोक में डूबा साउथ फिल्म जगत

Telugu Actor Suicide: तेलुगु अभिनेता सुधीर वर्मा ने किया सुसाइड, शोक में डूबा साउथ फिल्म जगत

Telugu Actor Suicide: तेलुगु अभिनेता सुधीर वर्मा (Sudheer Varma) ने सोमवार को विशाखापत्तनम में अपने आवास पर सुसाइड कर लिया है। उनकी उम्र 33 साल थी। फिल्म निर्देशक  वेंकी कुदुमला ने ट्विटर पर सुधीर की एक तस्वीर साझा की और कहा कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सुधीर (Telugu Actor Suicide) के अचानक निधन पर उनके को- एक्टर्स ने शोक जाहिर किया है। उनके अंतिम संस्कार के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

सुधीर वर्मा ने कुंदनपु बोम्मा और सेकेंड हैंड जैसी तेलुगु फिल्मों में अभिनय किया था। उन्होंने शूट आउट एट अलेयर नाम की एक वेब सीरीज में भी काम किया है। कहा जा रहा है कि अभिनेता  सुधीर वर्मा व्यक्तिगत मसलों पर मानसिक दबाव में थे। परिवार के एक सदस्य ने मीडिया को बताया, “वह अच्छी भूमिका पाने के लिए कुछ समय से संघर्ष कर रहे थे।”

सुधीर के कुंदनपु बोम्मा के को -एक्टर सुधाकर कोमाकुला ने उन्हें ट्विटर पर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने फिल्म के प्री-रिलीज फंक्शन की तस्वीरें भी साझा कीं। उन्होंने लिखा, “सुधीर इतना प्यारा लड़का। आपको जानकर और काम करके बहुत अच्छा लगा। विश्वास नहीं हो रहा है कि आप अब नहीं हैं! ओम शांति!”

सुधीर वर्मा की आत्महत्या की खबर सुनकर डायरेक्टर वेंकी कुदुमुला ने लिखा, “कभी-कभी सबसे प्यारी मुस्कान गहरे दर्द को छुपा देती है.. हम कभी नहीं जानते कि दूसरे क्या कर रहे हैं.. कृपया सहानुभूति रखें और बस प्यार फैलाएं !! मिस यू आर सुधीर! आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था.. आपकी आत्मा को शांति मिले।”

मालूम हो कि सुधीर वर्मा ने 2013 में ‘स्वामी रा रा’ फिल्म से तेलुगु इंडस्ट्री में पदार्पणकिया था। वे 2016 में फिल्म Kundanapu Bomma में नजर आये थे। इस फिल्म से सुधीर को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी।