श्रीनगर में एनकाउंटर के बाद आतंकवादी भाग निकला !

श्रीनगर में एनकाउंटर के बाद आतंकवादी भाग निकला !
श्रीनगर: अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को श्रीनगर जनपद के SKIMS अस्पताल में सुरक्षाबलों के साथ एनकाउंटर  के बाद आतंकवादियों का एक दल फरार हो गया ।

 

पुलिस ने कहा कि SKIMS अस्पताल, बेमिना में आतंकवादियों और सुरक्षाबलों के बीच एक संक्षिप्त फायरिंग हुई। आतंकवादी नागरिकों की उपस्थिति का लाभ उठाकर भागने में सफल रहे।
अतिरिक्त पुलिस दल मौके पर पहुंच गया है। इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और भाग रहे आतंकियों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन प्रारम्भ कर दिया गया है।