आतंकियों ने जम्मू-कश्मीर डीसी ऑफिस के सामने ग्रेनेड से किया हमला

ग्रेनेड से किया हमला
ग्रेनेड से किया हमला

जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में सुरक्षाबलों पर अज्ञात आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया है। डीसी ऑफिस के सामने आतंकियों ने यह हमला किया है। इस हमले में 5 लोग घायल हो गए हैं।

यहां पर डीसी ऑफिस की सुरक्षा में दरवाजे पर तैनात सुरक्षा बलों पर आतंकियों ने ग्रेनेड फेंका और वे फरार हो गए। इस हमले में 5 लोग घायल हुए हैं। घायल होने वालों में सुरक्षा बल के जवान हैं या स्थानीय निवासी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है।

घायल लोगों मे 4 स्थानीय हैं और एक व्यक्ति बाहर का है। इस हमले मे एक बच्चा भी जख्मी हुआ है। फिलहाल घायल लोगो को पास के अस्पताल मे इलाज के लिए ले जाया गया है। हमले के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। वहीं आतंकियों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू कर दिया गया है।