सात बच्चों के पिता थाईलैण्‍ड के राजा ने अपनी सुरक्षा में तैनात युवती से की शादी

थाईलैण्‍ड के राजा

अपने राज्याभिषेक से कुछ दिन पहले ही थाईलैण्‍ड के राजा महा वजीरालोंगकोर्ण ने अपनी सुरक्षा में तैनात एक महिला अफसर से शादी कर ली। महाराजा ने उन्हें महारानी की पदवी भी दे दी। बता दें कि थाईलैण्‍ड के राजा वजीरालोंगकोर्ण ने इससे पहले तीन शादियां कीं। तीनों ही बार उनका तलाक भी हो गया। वजीरालोंगकोर्ण के सात बच्चे हैं।

बुधवार रात जब थाईलैण्‍ड के टीवी चैनलों पर यह खबर आई, तब लोगों को भरोसा ही नहीं हुआ। हालांकि बाद में पुष्टि की गई कि राजा महा वजीरालोंगकोर्ण की सुरक्षा में तैनात जवानों की टुकड़ी की डिप्टी हेड सु‍थिदा को महारानी बनाया गया है।

66 साल के वजीरालोंगकोर्ण राजा श्रीराम दसवें के रूप में भी पहचाना जाता है। साल 2016 में पिता भूमिबोल अद्युलादेज़ की मृत्यु के बाद वजीरालोंगकोर्ण को राजा माना गया। इसी हफ्ते बौद्ध और ब्राह्मण रीति रिवाजों के तहत उन्हें आधिकारिक रूप से थाईलैण्‍ड का राजा बनाया जाएगा।

बता दें कि साल 2014 में वजीरालोंगकोर्ण ने सुथिदा को अपनी सुरक्षा गार्ड यूनिट का डिप्टी चीफ बनाया था। सुथिदा पेशे से थाई एयरवेज़ की प्लाइट अटेंडेंट थीं।

साल 2016 में सुथिदा को रॉयल थाई आर्मी का जनरल बनाया गया। उन्हें शाही महिला का दर्जा भी दिया गया। इसके बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि राजा वजीरालोंगकोर्ण जल्द ही सुथिदा को थाईलैण्‍ड की रानी बनाएंगे।

Previous articleगहलोत ने मोदी पर साधा निशाना, पूछे 41 सवाल
Next articleअखिलेश यादव बोले, एक-दूसरे के लिए काम कर रहीं बीजेपी और कांग्रेस