केरल इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का 26वां संस्करण 4-11 फरवरी तक चलेगा …..

Kerala International Film Festival
नई दिल्ली: केरल अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (Kerala International Film Festival) का 26वां संस्करण 4 से 11 फरवरी तक केरल की राजधानी में तिरुवनंतपुरम आयोजित किया जाएगा।
केरल के मंत्री साजी चेरियन ने मंगलवार को यहां इसका एलान किया। यह कार्यक्रम प्रदेश की राजधानी के 12 सिनेमा हॉल में होगा।
प्रदेश द्वारा संचालित केरल राज्य चलचित्र अकादमी इस आयोजन का आयोजक है, जिन्होंने अब तक न केवल प्रदेश में बल्कि विश्व भर में प्रदर्शित होने वाली फिल्मों की गुणवत्ता के कारण बड़ी सराहना हासिल की है।
आमतौर पर यह आयोजन दिसंबर में होता है, परन्तु कोविड-19 महामारी के चलते इसे फरवरी 2022 तक के लिए टाल दिया गया है।
एशियाई, अफ्रीकी और लैटिन अमेरिकी देशों की फिल्मों के लिए एक प्रतियोगिता खंड उत्सव का मुख्य आकर्षण है।
गोल्डन क्रो फिजेंट अवार्ड में निर्देशक और निर्माता के बीच समान रूप से साझा की जाने वाली सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए 20,00,000 रुपये (लगभग 28,000 डॉलर) का धनराशि का पुरस्कार है। साथ ही कई और नकद पुरस्कार दिये जाएंगे।
Previous articleUP कांग्रेस प्रभारी प्रियंका आज चित्रकूट में करेंगी महिलाओं से बातचीत !
Next articleउत्तर प्रदेश के पुलिस लॉकअप में अब नहीं होंगे पानी के नल !