अक्षय कुमार स्टारर “Cuttputlli” का धमाकेदार ट्रेलर जारी ,सीरियल किलर की तलाश में नजर आएंगे एक्टर

अक्षय कुमार स्टारर “Cuttputlli” का धमाकेदार ट्रेलर जारी ,सीरियल किलर की तलाश में नजर आएंगे एक्टर

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कठपुतली’ का ट्रेलर रिलीज हो चुकाहै।  समर्थकों को इस फिल्म का कभी वक्त से इंतजार था। फिल्म में एक्टर एक बार फिर पुलिस की वर्दी में दिखाई देने वाले हैं। इस बार वह मर्डर मिस्ट्री शॉल्व करते  हुए सीरियल किलर को पकड़ते दिखेंगे। गौरतलब है कि पिछले दिन इस फिल्म का टीजर जारी  किया गया था जिसमें यह जानकारी सामने आई थी कि यह फिल्म 2 सिंतबर को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज की जाने वाली है।

एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी जानकारी

इस फिल्म के ट्रेलर जारी किए जाने की जानकारी स्वयं फिल्म के लीड अभिनेता अक्षय कुमार ने दी है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से फिल्म का ट्रेलर लोगों के साथ साझा किया है। इसके साथ ही उन्होंने एक नोट भी लिखा है। अभिनेता ने ट्वीट किया, ‘तीन मर्डर, एक शहर..एक पुलिसवाला और एक सीरियल किलर…कठपुतली 2 सिंतबर को सिर्फ डिजनी प्लस हॉटस्टार पर।’

सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है ‘कठपुतली’

फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर है। पूरे ट्रेलर में सस्पेंस को बढ़ाने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक सुनाई देता है तो  एक्टर अक्षय कुमार का लुक भी पिछले कुछ वर्षों से हटकर देखने को मिला है। अभिनेता ने भी अपने रोल को नए अंदाज से प्रस्तुत किया है। अब देखना ये है कि फिल्म में डायरेक्टर रंजीत तिवारी के क्या क्या बारीकियां देखने को मिलती हैं।