इंगेजमेट के दिन दुल्हन ने किया गजब का डांस, ससुराल वालों को बनाया दीवाना

Dance Video

Dance Video: शादी या इंगेजमेंट के मौके पर दुल्हन का डांस हर किसी को बेहद पसंद आता है। दुल्हन के डांस की दीवानगी ऐसी होती है कि लड़की पक्ष के लोग तो खुश होते ही हैं, बल्कि ससुराल वाले भी दुल्हन का डांस देखकर खुश हो जाते हैं।

इन दिनों एक दुल्हन की इंगेजमेंट का डांस इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दुल्हन अपने डांस से सबका दिल जीत रही है। अपनी इंगेजमेंट के मौके पर दुल्हन ऐसा डांस करती है, जिससे न सिर्फ दूल्हा अपना दिल हार बैठता है, बल्कि उसके घरवाले भी दुल्हन के डांस को खूब पसंद करते हैं।

दुल्हन के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। दुल्हन का यह डांस उसकी इंगेजमेंट का है। आप देख सकते हैं कि इंगेजमेंट सेरमनी के बाद डांस का प्रोग्राम का आयोजन किया गया है। इस दौरान दुल्हन अपनी बहनों और सहेलियों के साथ जोरदार एंट्री करती है।

इस दौरान दूल्हा भी वहां उपस्थित रहता है। इसके साथ ही दूल्हे के घरवाले भी डांस फ्लोर के ही करीब होते हैं। तभी दुल्हन और उसकी सहेलियां डांस करने लगती हैं। वह इतना बेहतरीन ग्रुप डांस करती हैं। जिससे दूल्हे की फैमिली दुल्हन पर फिदा हो जाती है।

Previous articleपेशी पर आए आरोपियों और पुलिस को वकीलों ने जमकर पीटा, कई पर F.I.R दर्ज
Next articleलाखों का पैकेज छोड़ समेसे बेचता है ये कपल, 12 लाख रुपए रोज की कमाई