दिल्ली के डिप्टी सीएम आबकारी नीति को लेकर बोले -उपराज्यपाल के निर्णय से सरकार और दुकानदारों को क्षति पहुंची

दिल्ली के डिप्टी सीएम आबकारी नीति को लेकर बोले -उपराज्यपाल के निर्णय से सरकार और दुकानदारों को क्षति पहुंची
New Liquor Policy : दिल्ली के उपराज्यपाल ने प्रेस वार्ता कर नई आबकारी नीति को लेकर बयान दिया, जिसमें मनीष सिसौदिया ने बताया कि नई शराब नीति के अंतर्गत दिल्ली में नई शराब की दुकान नहीं खुलेंगी, साथ ही साथ बताया कि नीति को पास करने से पूर्व दिल्ली के उपराज्यपाल  ने भी कई अहम सुझाव दिए थे जिनको इसमें जोड़ा गया था।  डिप्टी सीएम सिसोदिया ने कहा कि किस तरीके से दिल्ली की नई आबकारी नीति 2021-22 को ठीक तरीके से लागू होने से रोक कर किस तरह से कुछ लोगों को लाभ पहुंचाया इसकी शिकायत मैंने केंद्रीय जांच ब्यूरो CBI से की है।

उपराज्यपाल ने दी थी स्वीकृति

डिप्टी सीएम ने कहा, ‘जो नई आबकारी नीति मई 2021 में पारित की गई उसमे निर्णय लिया  गया कि हर क्षेत्र में बराबर रूप से शराब की दुकानें होंगी, जबकि पहले एक स्थान पर 20 दुकानें तक भी थी जबकि कुछ स्थानों पर एक भी नहीं थी। नई आबकारी नीति को तत्कालीन   उपराज्यपाल ने पारित गई उन्होंने बहुत ध्यान से पढ़ा। पॉलिसी में साफ लिखा था कि वर्तमान  849 से अधिक नहीं हो सकती, और पूरी दिल्ली के हर क्षेत्र में दुकान समान रूप से होंगी। अनधिकृत कॉलोनी में भी दुकान होंगे। उपराज्यपाल ने इसको पूरा पढ़कर स्वीकृति दी।’