श्रीलंका में कोरोना के नए ओमीक्रान वेरिएंट के पहले मामले की पुष्टि हुई है !

कोलंबो: श्रीलंका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को ऐलान किया है कि श्रीलंका में पहले कोविड-19 संक्रमित ओमिक्रॉन वैरिएंट की पुष्टि हुई है।
स्वास्थ्य सेवाओं के उप निदेशक डॉ हेमंथा हेराथ ने कहा कि एक संक्रमित श्रीलंकाई नागरिक है, जो हाल ही में दक्षिण अफ्रीका से वापस आया था।
हेराथ ने कहा कि नए वैरिएंट से संक्रमित ज्यादा मरीजों का पता लगाने के लिए जरुरी  कदम उठाये जा रहे हैं।
उन्होंने कहा, हम जीनोम सीक्वेंसिंग लैब टेस्ट के उपरांत एक ओमिक्रॉन रोगी की पहचान करने में सक्षम हैं। इससे घबराने की आवशकता नहीं है। हम स्थिति से निपट रहे हैं।
जिन संक्रमितों की पहचान जीनोम सीक्वेंसिंग से हुई, वे कुछ दिन पहले श्रीलंका पहुंचे थे।
दक्षिण अफ्रीका से नये वैरिएंट का पता लगने के पश्चात श्रीलंका ने शनिवार (27 नवंबर) आधी रात से 6 अफ्रीकी देशों के यात्रियों के देश में प्रवेश पर रोक लगा दिया था। प्रतिबंधित 6 देशों में दक्षिण अफ्रीका, बोत्सवाना, लेसोथो, नामीबिया, जिम्बाब्वे और स्विट्जरलैंड थे।
कड़े कदम उठाते हुए स्वास्थ्य अधिकारियों ने यात्रियों को अनिवार्य क्वारंटीन से गुजरने के भी निर्देश दिये गये थे। भले ही उनका PCR या एंटीजन टेस्ट नकारात्मक आया हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles