चार दिनों से नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

चार दिनों से नहीं बढ़ी पेट्रोल-डीजल की कीमत

नई दिल्ली। देश में भले ही पेट्रोल और डीजल की कीमत ऐतिहासिक स्तर पर पहुंच गई हो लेकिन बीते चार दिनों से इसमें राहत मिल रही है। आज यानी बुधवार 21 जुलाई को भी तेल की कीमतों में कोई फेरबदल नहीं हुआ है। ये लगातार चौथा दिन है जब पेट्रोल और डीजल की कीमत में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है। बीते चार मई से पेट्रोल की कीमत में रूक-रूक कर बढ़ोतरी देखने को मिली। रूक-रूककर हुई इस बढ़ोतरी के बाद 42 दिनों में ही पेट्रोल की कीमत 11.52 रुपये प्रति लीटर बढ़ गई।

जानें आज आपके शहर के दाम

शहर का नाम पेट्रोल रुपये/लीटर डीजल रुपये/लीटर
दिल्ली 101.84 89.87
मुंबई 107.83 97.45
चेन्नै 101.49 94.39
कोलकाता 102.08 93.02
भोपाल 110.20 98.67
रांची 96.68 94.84
बेंगलुरु 105.25 95.26
पटना 104.25 95.57
चंडीगढ़ 97.93 89.50
लखनऊ 98.92 90.26

 

इन राज्यों में 100 रुपये के पार पेट्रोल की कीमत

मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तेलंगाना, राजस्थान, कर्नाटक, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये पार जा चुकी है। इसके अलावा महानगरों की बात करें तो मुंबई, हैदराबाद और बंगलुरू में पहले ही पेट्रोल 100 रुपये प्रति लीटर के आंकड़े के पार बिक रहा है।

विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमत के आधार पर पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) की कीमत में प्रतिदिन बदलाव होता है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा कर इनकी कीमत तय करती है। हर दिन सुबह इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम जैसी तेल कंपनियां अलग-अलग शहरों की पेट्रोल और डीजल की कीमतों की जानकारी अपडेट करती हैं।

तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे तेल उत्पादों की कीमतों में बदलाव करती है जिसे आप घर बैठे-बैठे भी SMS के जरीए जान सकते हैं(How to check diesel petrol price daily)। इसके लिए इंडियन ऑयल (Indian Oil) के कस्टमर RSP स्पेस पेट्रोल पंप का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक RSP लिख कर 9223112222 नंबर पर भेज कर diesel-petrol की कीमत जान सकते हैं। वहीं, एचपीसीएल (HPCL) के ग्राहक HPPrice लिख कर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं।