कॉमन वेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की भेट, बोले- हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व

कॉमन वेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों से प्रधानमंत्री ने की भेट, बोले- हमें आपकी उपलब्धियों पर गर्व
Delhi News: देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाड़ियों से आज भेट की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी खिलाड़ियों से मिलकर उनसे चर्चा और उनका अनुभव जाना. कॉमन वेल्थ गेम्स में हिस्सा लेने वाले खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत को आपकी उत्कृष्ट उपलब्धियों पर गर्व है. पीएम ने कहा कि बीते कुछ सफ्ताह में भारतने खेल के मैदान में दो बड़ी उपलब्धियां अपने नाम की हैं. राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक प्रदर्शन के साथ-साथ देश ने पहली बार शतरंज ओलंपियाड का आयोजन किया, न केवल सफल आयोजन किया बल्कि सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन भी किया .

प्लेयर्स को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि दो दिन बाद देश आजादी के 75 वर्ष पूर्ण करने वाला है.यह गौरव का क्षण  है कि देश आप सभी की मेहनत से एक प्रेरणादायक उपलब्धि के साथ आजादी के अमृत काल में प्रवेश कर रहा है