The Raja Saab Box Office Collection Day 3: सिनेमाघरों में तूफान ने दस्तक दे दी है. देश के पहले पैन इंडिया स्टार प्रभास की फिल्म द राजा साब रिलीज कर दी गई है और धुआंधार कमाई भी कर रही है. लेकिन ओपनिंग डे के कलेक्शन के बाद से इसकी कमाई में गिरावट भी देखने को मिली है. मतलब फिल्म को इसकी हाइप और बड़ी स्टार कास्ट का फायदा तो मिला है लेकिन इसके बाद भी फिल्म वीकेंड पर ओपनिंग डे के मोमेंटम को बरकरार नहीं रख सकी है जो मेकर्स के लिए चिंता का सबब बन सकता है. आमतौर पर प्रभास को माइथोलॉजिकल या एक्शन थ्रिलर फिल्मों में लीड रोल्स मिलते हैं लेकिन इस फिल्म में प्रभास हल्के-फुल्के रोल में हैं और कॉमेडी करते नजर आ रहे हैं.
प्रभास को लेकर मेकर्स ने ये प्रयोग कर 400 करोड़ से ज्यादा रुपए लगा तो दिए हैं लेकिन फिल्म को कुछ खास फायदा होता नजर नहीं आ रहा है. जहां एक तरफ साल 2025 में ऐसी फिल्में भी आईं जिन्हें ओपनिंग डे पर दुनियाभर में 150 करोड़ रुपए तक का कलेक्शन किया. लेकिन 2026 में हाई वोल्टेज फिल्म द राजा साब को 150 करोड़ की कमाई करने में 3 दिन लग गए. लेकिन हिंदी में तो इस फिल्म का हाल और भी बुरा है. क्या हिंदी ऑडियंस के बीच प्रभास का चार्म कम हो रहा है. ऐसा हम नहीं कह रहे बल्कि फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े कह रहे हैं. आइए जानते हैं कि प्रभास की द राजा साब ने कितनी कमाई की है.



