सपा मुखिया ट्वीट में कर बैठे बड़ी गलती महानवमी पर रामनवमी की दी बधाई , लोगों ने बना दिया हंसी का पात्र !

सपा मुखिया ट्वीट में कर बैठे बड़ी महानवमी पर रामनवमी की दी  बधाई ,  लोगों ने बना दिया हंसी के पात्र  !
नई दिल्ली। सपा सुप्रीमो एवं यूपी  के पूर्व मुख्यमंत्री (Akhilesh Yadav) अपने ट्वीट को लेकर ट्रोल हो गए हैं। दरअसल बृहस्पतिवार को अखिलेश यादव ने महानवमी के स्थान रामनवमी की बधाई दी। अखिलेश ने पहले बधाई देते हुए ट्वीट कर लिखा, ‘आपको और आपके परिवार को रामनवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’ जैसे ही सपा सुप्रीमो  ने ट्वीट किया वैसे ही वह सोशल मीडिया पर लोगों के घेरे में  आ गए। लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल कर दिया। हालांकि अखिलेश यादव को अपनी गलती का पता चला तो उन्होंने अपना ट्वीट डिलीट कर दिया।
थोड़ी देर में अखिलेश यादव ने ट्वीट को हटाकर नया ट्वीट किया, ‘आपको और आपके परिवार को महानवमी की अनंत मंगलकामनाएं!’

इस ट्वीट के पश्चात सपा मुखिया अखिलेश BJP के निशाने पर आ गए। भाजपा नेता अमित मालवीय ने अखिलेश यादव पर जोरदार प्रहार किया। उन्होंने ट्वीट कर लिखा,”रामनवमी का पर्व चैत्र मास में मनाया जाता है। शारदीय नवरात्रि में महानवमी होती है, जो मां दुर्गा की आराधना का दिन है। इसके बाद विजयदशमी , यानी जिस दिन भगवान राम रावण का वध करते हैं, आता है। यही होता है जब कारसेवकों पर गोली चलाने वाले, चुनाव आते ही हिंदू बनने का ढोंग करने लगते हैं।”

लोगों ने लगाई सपा मुखिया की जमकर क्लास
इस ट्वीट के बाद सपा मुखिया अखिलेश की ट्विटर पर जमकर फजीहत हो रही है। यूजर्स ने अखिलेश की जमकर क्लास लगा डाली। पूनम ठाकुर नाम की यूजर ने लिखा, वोट बैंक के खातिर मंदिरों के चक्कर लगाने की जगह हिंदू धर्म और रीति रिवाजों के बारे में अच्छे से जानकारी प्राप्त की होती तो शायद ऐसी गलत नहीं करते अखिलेश यादव जी…।

बता दें कि अखिलेश से पहले कांग्रेस के बड़े नेता आनंद शर्मा ने भी ट्विटर पर यही गलती कर बैठे।

Previous articleलंच ब्रेक के बाद फिर प्रारम्भ होगी,शाहरुख के बेटे आर्यन मामले की सुनवाई !
Next articleयूपी के बांदा में एक के बाद एक तीसरे दिन भी शव मिलने से मचा हड़कंप , पत्थरों से कुचली हुई मिली लाश