फैंस का इंतजार हुआ खत्म ,विजय देवरकोंडा स्टारर ‘लाइगर’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज

फैंस का इंतजार हुआ खत्म ,विजय देवरकोंडा स्टारर ‘लाइगर’ का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज
विजय देवरकोंडा स्टारर  ‘लाइगर’ का लोगों को काफी दिनों से इंतजार है। हाल ही में इस फिल्म के ‘अकड़ी पकड़ी’ गाने को जारी किया गया था जिसे फैंस का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस गाने के आने के बाद लोगों में फिल्म को लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ चुका है। इसी को देखते हुए निर्माताओं ने अब इस फिल्म के ट्रेलर को जारी करने का  निर्णय लिया है। लेटेस्ट अपडेट की माने तो , ट्रेलर की रिलीज  डेट खुद फिल्म के अभिनेता  विजय ने पुष्टि की है

 फिल्म का नया पोस्टर हुआ जारी  

देवरकोंडा  ने हाल ही में फिल्म का नया पोस्टर रिलीज करते हुए इसके ट्रेलर की डेट का ऐलान कर दिया है। अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर फिल्म का नया पोस्टर लांच किया जिसमें इसके ट्रेलर के आने की डेट भी लिखी हुई है। पोस्टर के अनुसार फिल्म का ट्रेलर 21 जुलाई को जारी किया जाएगा। इस बात का ऐलान लाइगर को बनाने वाली कंपनी धर्मा प्रोडक्शन ने भी की है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dharma Productions (@dharmamovies)