देश की राजधानी दिल्ली में 5 और 6 दिसंबर को बारिश होने की संभावना !

capital Delhi
नई दिल्ली: भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बिते कल हल्की बूंदाबांदी के पश्चात राष्ट्रीय राजधानी  दिल्ली के लिए कड़ाके की ठंडे दिनों की भविष्यवाणी की है। देश की राजधानी में एक रात पूर्व मौसम का सबसे कम अधिकतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
आज की सुबह धुंध छाई रही।
IMD के अनुसार 4 दिसंबर को बादल छाए रहेंगे। सुबह के वक्त हल्का से मध्यम कोहरा संभव है। 5 और 6 दिसंबर को गरज और बिजली गिरने के साथ साथ हल्की वर्ष के भी आसार है। 7 और 8 दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा और ठंड बढ़ सकती है।
शुक्रवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 22 डिग्री सेल्सियस और 13 डिग्री के आसपास रहने की उम्मीद है।
सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आद्र्रता 91 फीसदी दर्ज की गई।
सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकास्टिंग एंड रिसर्च (सफर) के मुताबिक, सुबह 9 बजे हवा में PM 2.5 और PM 10 प्रदूषकों का स्तर 165 और 277 दर्ज किया गया, जिसका समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 335 था।
शून्य से 50 के मध्य AQI को अच्छा, 51 और 100 के बीच संतोषजनक, 101 और 200 को मध्यम, 201 और 300 के मध्य ख़राब , 301 और 400 के मध्य ख़राब माना जाता है, फिर 401 और 500 के मध्य को गंभीर माना जाता है।
4 दिसंबर और 5 दिसंबर को हवा की गुणवत्ता बहुत हानिकारक स्तर पर में रहने की आशंका है। 5 दिसंबर से हवाएं अपेक्षाकृत तेज होने की उम्मीद है, 6 दिसंबर को बारिश के आसार के साथ, दोनों प्रदूषकों के कम होने की उम्मीद है।
Previous articleUP : यमुना एक्सप्रेस -वे सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की गयी जान !
Next articleसंसद में PM मोदी ने किया नौनिहालों से भेट ,दिया चॉकलेट …