राजस्थान के खाटूश्याम मेले में मची अफरातफरी 3 भक्तो की गई जान ,सीएम गहलोत ने शोक ब्यक्त किया

राजस्थान के खाटूश्याम मेले में मची अफरातफरी 3 भक्तो की गई जान ,सीएम गहलोत ने शोक ब्यक्त किया

Khatu Shyam Temple Stampede: राजस्थान के सुप्रसिद्ध खाटूश्यामजी में बाबा श्याम के मासिक मेले में सोमवार यानी आज प्रातः अफरातफरी मच गई. इस हादसे में 3 महिला भक्तों की जान चली गई है. उल्लेखनीय है कि, आज प्रातः 5 बजे मंदिर के प्रवेश द्वार खोलते ही लोगों की भीड़ अनियंत्रित हो गई, भीड़ और भक्तों ने धक्का-मुक्की करना शुरू कर दिया. इस भगदड़ में तीन महिला श्याम श्रद्धालुओं की मृत्यु हो गई  जबकि कई भक्त जख्मी हुए हैं. फिलहाल एक महिला की शिनाख्त हो गई है. 

हादसे की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची और राहत कार्य प्रारंभ करवाया. फिलहाल इस अफरातफरी में जख्मी सभी भक्तों को पास के अस्पाल में दाखिल करवाया गया है. 

सीएम गहलोत ने जताया दुःख 

 राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने  इस दुर्घटना पर शोक ब्यक्त करते हुए कहा, ‘सीकर में खाटूश्याम जी के मंदिर में भगदड़ होने से 3  महिलाओं श्रद्धालुओं की मौत  बेहद दुखद एवं दुर्भाग्यपूर्ण है. मेरी गहरी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं, ईश्वर उन्हें यह आघात सहने की शक्ति दें एवं दिवंगतों की आत्मा को शांति प्रदान करें. भगदड़ में जख्मी हुए भक्तों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं .