यह 8 फ़िल्मी सितारे नहीं हैं भारत के नागरिक, जानें किस देश की नागरिकता है इनके पास

भारत ही नहीं बल्कि बॉलीवुड को पूरे विश्व में बहुत पसंद किया जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कई प्रसिद्ध सेलेब्स भारतीय न होकर विदेशी नागरिक हैं। तस्वीरों में देखिए कौन-कौन है विदेशी…

अक्षय कुमार– बॉलीवुड के मिस्टरर खिलाड़ी अक्षय कुमार का जन्म यूं तो भारत में हुआ हैं लेकिन, इन्होंने भारतीय नागरिकता छोड़कर कनाडा की नागरिकता ले रखी है। इसलिए इन्हें भारतीय चुनावों में वोट करने का अधिकार नहीं है।

दीपिका पादुकोण- भारत की खूबसूरत अभिनेत्री का जन्म भारत में न होकर विदेशी धरती कोपनहेगन में हुआ है। इसलिए ये भारतीय नागरिक नहीं बल्कि डेनमार्क की नागरिक हैं। यह भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी हैं।

वाराणसी में कर्ज में डूबे शख्स ने 3 मासूम बेटियों के साथ की खुदकुशी

आलिया भट्ट- प्रसिद्ध फिल्मकार महेश भट्ट की बेटी और अभिनेत्री आलिया भट्ट भारत की नागरिक न होकर ब्रिटिश नागरिक हैं। इनकी मां सोनी राजदान ब्रिटेन की नागरिक हैं। इसलिए इन्हें विदेशी पासपोर्ट प्राप्त है।

कैटरीना कैफ– भारतीय फिल्मी दुनिया की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक कैटरीना कैफ मूलत यूनाइटेड किंगडम की नागरिक हैं।

एमी जैक्सन- एक दीवाना था और सिंह इज ब्लिंग जैसी फिल्मों में अभिनय कर चुकी एमी जैक्सन भी ब्रिटेन की नागरिक हैं।

इमरान खान– क्या आप जानते हैं कि मशहूर अभिनेता और प्रोड्यूसर आमिर खान के भांजे इमरान खान भी भारतीय नागरिक नहीं हैं। उनके पास अमेरिका की नागरिकता है।

जैकलीन फर्नांडीज– इस बॉलीवुड अभिनेत्री के पास श्रीलंका की नागरिकता प्राप्त है। वैसे, जैकलीन का जन्म बहरीन में हुआ था जिनके पिता श्रीलंका के रहने वाले जबकि मां मलेशिया की नागरिक हैं।

सनी लियोनी– बॉलीवुड में अपनी अदाओं से सबके दिलों पर राज करने वाली इस खूबसूरत अभिनेत्री के पास भी कनाडा की नागरिकता है। इसलिए इन्हें भारत में मतदान का अधिकार नहीं है।

Previous articleवाराणसी में कर्ज में डूबे शख्स ने 3 मासूम बेटियों के साथ की खुदकुशी
Next articleकांग्रेस शासन में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार था