BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह, तो वरुण -मेनका गांधी को…

BJP की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित इन दिग्गज नेताओं को मिली जगह, तो वरुण -मेनका  गांधी को…

नई दिल्ली। यूपी , उत्तराखंड सहित पांच प्रदेशों  में आगामी वर्ष  विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी  ने सभी प्रदेशों  में कमल खिलाने के लिए अभी से तैयारी बढ़ा दी है। भारतीय जनता पार्टी सभी मोर्चों पर विपक्षी पार्टी  को मात  देने के लिए हर मुमकिन प्रयास भी कर रही है। इसी बीच विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी  ने बड़ा दांव चला है। दरअसल गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान  कर दिया है। BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्ट्रीय पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा की है। इसमें 80 सदस्यों को स्थान मिला है। महत्वपूर्ण बात ये है कि भारतीय जनता पार्टी  की नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी में वरिष्ठ नेताओं की जगह दी गई है, जिसमें वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी शामिल है, जबकि सुल्तानपुर से सांसद मेनका गांधी और पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी को जगह नहीं दी गई है।

ज्ञात करा  दें कि वरुण गांधी लगातार कृषि कानून और लखीमपुर खीरी मामले को लेकर केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साध रहे है। ऐसा माना जा रहा है कि इसी के चलते वरुण गांधी और मेनका गांधी को इस सूची से बाहर रखा गया है।

राष्ट्रीय कार्यसमिति में मुख्य रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी, डॉ मुरली मनोहर जोशी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय नितिन गडकरी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल एवं सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी शामिल हैं।

इन 80 नेताओं के अतिरिक्त  पार्टी की राष्ट्रीय कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य के तौर पर 50 और स्थायी आमंत्रित सदस्य ( पदेन) के तौर पर 179 नेताओं को शामिल किया गया है

Previous articleदिल्ली से बहराइच जा रही बस का हुआ बड़ा हादसा , 9 की मौत 27 जख्मी !
Next articleसमाजवादी पार्टी ने बनाई स्पेशल 22 टीम, वाराणसी में बना चर्चा का विषय…