कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने थामा आम आदमी पार्टी का दामन !

MCD Election
नई दिल्ली। भारत की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आने वाले MCD चुनावों (MCD Elections) से पूर्व  कांग्रेस पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के एक दिग्गज नेता मुकेश गोयल ने कांग्रेस पार्टी के हाथ का साथ छोड़ केजरीवाल की पार्टी (आम आदमी पार्टी) का दामन थाम लिया है। मुकेश गोयल के साथ ही उनके समर्थक और कई अन्य कांग्रेसी नेता भी आम आदमी पार्टी में शामिल हुए। शनिवार को दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने ‘आप’ मुख्यालय में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकेश गोयल का आप में स्वागत सत्कार किया। 5 बार पार्षद रह चुके मुकेश गोयल AICC के मेंबर हैं।
गौरतलब है कि , बीते दिनों भी कांग्रेस को बड़ा झटका देते हुए विपक्षी नेता मुकुल संगमा के अगुवाई में पार्टी के 18 में से कम से कम 12 विधायक तृणमूल कांग्रेस (TMC) में आ गये थे , पार्टी सूत्रों ने इसकी जानकारी दी है। तृणमूल कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य सुष्मिता देव और संगमा के एक करीबी ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि विपक्षी नेता कांग्रेस के 11 अन्य विधायकों के साथ तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए थे।

272 वार्ड वाले दिल्ली MCD चुनाव में अब बस कुछ माह का समय शेष है। 2007 से लगातार दिल्ली के तीन नगर निगमों पर BJP काबिज है। वर्ष 2017 के पिछले चुनावों में भारतीय जनता पार्टी ने 181 वार्डों में जीत हासिल की थी। आपको बता दें कि वर्ष 2012 में MCD को तीन भागों- उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगम में बांटा गया था। उत्तरी दिल्ली नगर निगम (NDMC), दक्षिणी दिल्ली नगर निगम (SDMC) और पूर्वी दिल्ली नगर निगम (EDMC) में क्रमश: 104-104-64 वार्ड हैं। MCD को तीन भागों में बांटने के पीछे ये तर्क दिया गया था कि इससे प्रशासन को सरल बनाया जाएगा और दिल्लीवासियों को बेहतर नागरिक सेवाएं प्रदान हो सकेगी।