Big Boss फाइनलिस्ट Archana Gautam को जान से मारने की धमकी, प्रियंका गांधी के PA पर FIR

Big Boss फाइनलिस्ट Archana Gautam को जान से मारने की धमकी, प्रियंका गांधी के PA पर FIR
Archana Gautam: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पीए संदीप सिंह पर प्राथमिकी दर्ज हुई है। कांग्रेस नेता , Big Boss प्रतियोगी अर्चना गौतम के पिता गौतमबुद्ध ने परतापुर थाने में संदीप सिंह के विरुद्ध शिकायत दी है। उन्होंने संदीप सिंह पर जातिसूचक शब्द कहने, अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
अर्चना के पिता का आरोप है कि प्रियंका गांधी के कहने पर उनकी पुत्री 26 फरवरी 2023 को छत्तीसगढ़ के रायपुर में कांग्रेस के महाअधिवेशन में शामिल हुई थी। वहां पर अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी से मिलने का वक्त पीए संदीप सिंह से मांगा।
लेकिन PA ने प्रियंका गांधी से मुलाकात करने से मना कर दिया। संदीप ने अर्चना से गाली गलौज किया और जातिसूचक व अमर्यादित टिप्पणी की। 
कांग्रेस महासचिव के PA संदीप ने अर्चना गौतम को सबके सामने अधिवेशन मंच पर जाने से मना कर दिया।