भारत में एक बड़ी आतंकी साज़िश का खुलासा हुआ है. सुरक्षा एजेंसियों ने तमिलनाडु के तिरुप्पुर ज़िले में कार्रवाई करते हुए 8 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. शुरुआती जांच में आशंका जताई जा रही है कि इन आरोपियों के तार पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और बांग्लादेश के आतंकी संगठनों से जुड़े हो सकते हैं. सभी आरोपियों को आगे की पूछताछ के लिए दिल्ली लाया जा रहा है.आरोपियों में बांग्लादेश के नागरिक भी शामिल हैं.
तमिलनाडु और बंगाल से गिरफ्तार किए गए संदिग्धों की पहचान मिजानुर रहमान, मोहम्मद शबत, उमर, मोहम्मद लितान, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद उज्जल के रूप में हुई है. इनमें कुछ बांग्लादेशी नागरिक भी शामिल बताए जा रहे हैं. इनके पास से दर्जनों मोबाइल फोन औऱ सिम कार्ड भी बरामद किए गए हैं.



