100 करोड़ वैक्सीनेशन की खुशी मनाने के लिए आगरा के स्मारक रोशनी से होंगे जगमग !

इस वर्ष  दीपावली अहम होने वाली है। इसकी  वजह कोरोना की टीका होगी। 100 करोड़ टीकाकरण होने पर देशभर के स्मारक और मंदिर तिरंगी रोशनी में नहाएंगे। ब्रज के दो मंदिर और चार स्मारक रोशनी से नहाएंगे। इनका चयन कर लिया गया है। ब्रज में आगरा का पंचमहल, बुलंद दरवाजा (फतेहपुर सीकरी), आगरा किला, बेबी ताज, अकबर टूम, वृंदावन का मदन मोहन मंदिर और गोविंद मंदिरों का चयन किया गया है।
कोरोना के असर से बचाव के लिए इस वक्त देशभर में कोरोना महामारी पर जीत के लिए सबसे बड़ी मुहिम टीकाकरण की चल रही है। देश में 94 करोड़ अधिक लोगों को वैक्सीन लग चुकी है। सरकार ने निर्णय लिया  है कि 100 करोड़ लोगों को टीका लगने पर देश के स्मारक और मंदिर रोशन किए जाएंगे। 100 करोड़ वैक्सीन का लक्ष्य 10 से 14 नवंबर के बीच पूरा होने की उम्मीद है।

3 ओर से डाली जाएंगी लाइटें, ड्रोन से होगी शूटिंग

चयनित स्मारकों और मंदिरों के सबसे बड़े हिस्से में से तीन तरह की लाइटें डाली जाएंगी। इससे स्मारक और मंदिरों पर तिरंगी रोशनी अपनी आभा बिखेरती दिखेगी । इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। तिरंगी रोशनी से नहाए मंदिरों और स्मारकों की ड्रोन से फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी कराई जाएगी। संस्कृति और पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर भी प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही स्मारक परिसर में ऐसे स्थान पर स्क्रीन लगेगी, जिसका पर्यटक दीदार कर सकेंगे। रात में ही स्क्रीन पर राष्ट्रगान का गायन भी दिखेगा।

आगरा के ताजमहल पर नहीं डाली जाएगी रोशनी

तिरंगी रोशनी के लिए पहले ताजमहल को भी चयनित कर लिया गया था, लेकिन बाद में अधीक्षण पुरातत्वविद राजकुमार पटेल ने स्मारक के मार्बल को नुकसान की संभावना को देखते हुए संस्कृति मंत्रालय को सूची से बाहर करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि ताज पर रोशनी डाले जाने के संबंध में पहले कई विभागों द्वारा इसके प्रभाव का अध्ययन करना होगा। उसके बाद एनओसी लेनी होती। इसलिए बाद में इसे तिरंगी रोशनी डालने वाली सूची से हटा दिया गया।
100 करोड़ टीका  लगना बहुत बड़ा काम है। इसलिए संस्कृति मंत्रालय इसको सेलीब्रेट कर रहा है। इसका आयोजन 12, 13 या 14 नवंबर को होने की संभावना है। सीकरी में बुलंद दरवाजा और पंच महल पर रोशनी डाले जाने पर विचार चल रहा है। ये आयोजन एक दिन का होगा। पूरी रात दोनों मंदिर और चारों स्मारक तिरंगी रोशनी से नहाते नजर आएंगे। मंदिरों और स्मारकों के बाहर लगी स्क्रीन पर दृश्य देखे जा सकेंगे। इसकी थीम भी तैयार हो रही है।
Previous articleUP के 39 जनपद हुए कोरोना फ्री , रिकवरी रेट 99 प्रतिशत !
Next articleलंच ब्रेक के बाद फिर प्रारम्भ होगी,शाहरुख के बेटे आर्यन मामले की सुनवाई !