आज कर लें इस मंत्र का जाप, विवाह समेत यह परेशानियां होंगी दूर..!

आज कर लें इस मंत्र का जाप, विवाह समेत यह परेशानियां होंगी दूर..!

नई दिल्ली: गुरुवार के दिन बृहस्पति देव की आराधना की जाती है। इस दिन उन्हें गुड़ एवं चने का भोग लगाने के साथ ही व्रत रखने से भगवान का आशीष प्राप्त होता है। अगर आज के दिन एक विशेष मंत्र का जाप किया जाए तो मनचाही लड़की से शादी की इच्छा पूरी हो सकती है। साथ ही कुछ दूसरा उपाय करने से धन संबंधित समस्याओं से भी बचा जा सकता है।

1. जो लोग अपनी पसंद की लड़की से विवाह करना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन “क्लीं कृष्णाय गोविंदाय गोपीजनवल्लभाय स्वाहा” मंत्र का 108 बार जाप करें।

2.जो लोग आर्थिक परेशानियों से बचना चाहते हैं उन्हें भगवान विष्‍णु तथा मां लक्ष्‍मी की मूर्ति के आगे स्‍फटिक की माला से ‘ऊँ लक्ष्मी नारायणाय नमः’ मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे घर में धन का आगमन होता है।

3.जो व्यक्ति मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन किसी कृष्‍ण मंदिर में भगवान पान तथा बांसुरी चढ़ानी चाहिए।

4.गुरुवार के दिन केले के वृक्ष के नीचे गाय के घी का दीपक जलाने से घर में समृद्धि आती है। इससे कभी भी अन्न तथा धन की कमी नहीं होती है।

5.आज के दिन पीला भोजन करना अथवा खाने में केसर डालकर खाना शुभ माना जाता है। इससे बृहस्पति देव खुश होते हैं।

6.गुरुवार के दिन बृहस्पति भगवान की तस्वीर या मूर्ति को पीले रंग के कपड़े में लपेटकर पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं।

7.आज के दिन घर के आंगन में केले का पेड़ लगाना भी बहुत अच्छा माना जाता है। इससे बृहस्पति देव की कृपा आप पर सदैव बनी रहेगी।

8.जो लोग नौकरी या बिजनेस में उन्नति पाना चाहते हैं उन्हें गुरुवार के दिन विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। इससे सफलता मिलेगी।

9.यदि आप किसी इंटरव्यू या जरूरी कार्य के लिए जा रहे हैं तो अपने माथे पर केसर का तिलक लगाकर जाएं। इससे आपका काम बन जाएगा।

10.वृहस्पति देव को मुनक्का, गुड़ तथा चना चढ़ाने से भगवान खुश होते हैं। इससे आपके जीवन में खुशहाली आएगी।

Previous articleआदिपुरुष का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, वीडियो देख गद-गद हो जाएगा आपका दिल!
Next articleइमरान खान की गिरफ्तारी के बाद पाकिस्तान में मचा कोहराम, गवर्नर हाउस पर भी कब्जा