भारतीय क्रिकेट टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा अब तक बेहद सफल रहा है. चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम ने 2-1 से शानदार जीत दर्ज कर इतिहास रचा.
इससे पहले आयोजित हुई तीन मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर रही थी. यह सीरीज भी भारतीय टीम जीत जाती अगर बारिश मैच में बाधा उत्पन्न नहीं करती.
अब टीम इंडिया की अगली परीक्षा तीन वनडे मैचों सीरीज में काबिलियत साबित करने की है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन अंतरराष्ट्रीय वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच शनिवार 12 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा.
टेस्ट सीरीज का अंतिम टेस्ट मैच सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर ही खेला गया था जहां कप्तान विराट कोहली ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को चूमा था. अब एक बार फिर भारतीय टीम इसी मैदान से वनडे सीरीज में जीत का आगाज करना चाहेगी.
वर्ल्ड क्रिकेट की दो दिग्गजों टीमों के बीच आयोजित होने वाली वनडे सीरीज से पहले हम राजसत्ता के हमारे दर्शकों के लिए कुछ विशेष रिकॉर्ड्स लेकर आए हैं. तो पेश है आपके लिए भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक खेले गए वनडे मैचों में दोनों टीमों की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप टेन बल्लेबाज.
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दस बल्लेबाज
बल्लेबाज
|
देश
|
मैच
|
रन
|
हाई स्कोर
|
100/50
|
| सचिन तेंदुलकर |
भारत |
71 |
3077 |
175 |
9/15 |
| रिकी पोंटिंग |
ऑस्ट्रेलिया |
59 |
2164 |
140* |
6/9 |
| एडम गिलक्रिस्ट |
ऑस्ट्रेलिया |
46 |
1622 |
111 |
1/12 |
| रोहित शर्मा |
भारत |
28 |
1593 |
209 |
6/5 |
| मैथ्यू हेडन |
ऑस्ट्रेलिया |
28 |
1450 |
126 |
3/10 |
| एमएस धोनी |
भारत |
48 |
1355 |
139* |
2/7 |
| डेविड बून |
ऑस्ट्रेलिया |
29 |
1212 |
111 |
2/7 |
| विराट कोहली |
भारत |
28 |
1182 |
118 |
5/5 |
| स्टीव वॉ |
ऑस्ट्रेलिया |
53 |
1117 |
81 |
0/7 |
| एलन बॉर्डर |
ऑस्ट्रेलिया |
38 |
1104 |
105* |
1/7 |
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज का पूरा कार्यक्रमः
पहला वनडे मैच- 12 जनवरी- सिडनी क्रिकेट ग्राउंड
दूसरा वनडे मैच- 15 जनवरी- एडिलेड ओवल
तीसरा वनडे मैच- 18 जनवरी- मेलबोर्न क्रिकेट ग्राउंड