अमेरिका के मोंटाना राज्य में हुआ ट्रेन हादसा ,3 की मौत ,50 से ज्यादा लोगों के जख्मी होने की खबर

अमेरिका( America) के मोंटाना प्रदेश  में रविवार सुबह  एक ट्रेन  हादसा हो गया।

नई दिल्ली। अमेरिका( America) के मोंटाना प्रदेश  में रविवार सुबह  एक ट्रेन  हादसा हो गया। यहां एक एमट्रैक पैसेंजर ट्रेन  पटरी से उतर कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 3 लोगों की मृत्यु होने की पुष्टि हो रही है, जबकि  50 से अधिक लोगों घायल बताए जा रहे है।

अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये पता चला है ,कि  एम्पायर बिल्डर ट्रेन के पांच डिब्बे शनिवार को अमेरिकी समय के अनुसार दोपहर करीब 04:00 बजे (भारतीय समय अनुसार रविवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे) जोपलिन शहर के पास पटरी से उतर गये। जिस समय  ये घटना घटी उस दौरान ट्रेन में करीब 147 पैसेंजर और चालक दल के 13 सदस्य मौजूद  थे।

फिलहाल जख्मी यात्रियों को सुरक्षित अस्पताल ले जाया  जा रहा है। साथ ही ट्रेन में फंसे यात्रियों  को सुरक्षित निकालने का काम भी  किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है ट्रैक के आसपास ट्रेन के कई डिब्बे पड़े हुए हैं। वहीं यात्री ट्रैक के दोनों तरफ अपना सामान लेकर खड़े हैं।