ट्रेन में आज यानी शुक्रवार से सफर महंगा हो गया है. रेल मंत्रालय ने किराए में बढ़ोतरी की थी जो आज से लागू हो रहा है. रेल मंत्रालय ने गुरुवार को 215 किलोमीटर से अधिक की यात्रा के लिए साधारण श्रेणी के टिकट की कीमत में एक पैसा प्रति किलोमीटर और मेल/एक्सप्रेस रेलगाड़ियों की गैर वातानुकूलित और सभी ट्रेनों की वातानुकूलित (एसी) श्रेणियों के टिकट की कीमत में दो पैसे प्रति किलोमीटर की वृद्धि की अधिसूचना जारी की.
मंत्रालय ने 21 दिसंबर को घोषणा की थी कि 26 दिसंबर (आज) से यात्री किराए में वृद्धि की जाएगी. यह एक साल में दूसरी बार है जब मंत्रालय ने यात्री रेल किरायों में संशोधन किया है. इससे पहले जुलाई में किराया में वृद्धि की गयी थी.



