जनजातीय मामलों के मंत्रालय (The Ministry of Tribal Affairs, MoTA) ने नई दिल्ली स्थित नेशनल ट्राइबल रिसर्च इंस्टीट्यूट (NTRI) में FRA डिजिटल प्लेटफॉर्म डेवलपमेंट पर दो दिवसीय (5-6 जनवरी) नेशनल वर्कशॉप हैकाथॉन 2.0 का आयोजन कराया. इस आयोजन के जरिए इनोवेशन, फील्ड इनसाइट्स और गवर्नेंस प्रायोरिटीज को खासी अहमियत दी गई ताकि फॉरेस्ट राइट्स एक्ट (FRA), 2006 को असरदार तरीके से लागू करने के लिए यूनिफाइड नेशनल डिजिटल प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ाया जा सके.
वर्कशॉप में स्मार्ट इंडिया हैकाथॉन (SIH) 2025 की सभी 5 फाइनलिस्ट टीमों के साथ-साथ MoTA के अधिकारी और IIT दिल्ली तथा NIC के टेक्निकल एक्सपर्ट्स ने प्रस्तावित नेशनल FRA डिजिटल प्लेटफॉर्म के फंक्शनल डिजाइन और सिस्टम आर्किटेक्चर को बेहतर बनाने, इंटीग्रेट करने और फाइनल करने के लिए बुलाया. इसके जरिए कई इनोवेटिव सॉल्यूशंस को एक सिंगल, स्केलेबल और क्लेमेंट-सेंट्रिक डिजिटल इकोसिस्टम को साथ लाना था.



