ट्रंप का T1 फोन: प्री-ऑर्डर में फंसे यूजर्स, वेबसाइट क्रैश और पेमेंट गड़बड़ से हंगामा!

ट्रंप का T1 फोन: प्री-ऑर्डर में फंसे यूजर्स, वेबसाइट क्रैश और पेमेंट गड़बड़ से हंगामा!

डोनाल्ड ट्रंप की कंपनी ने टेलीकॉम में कदम रखते हुए Trump Mobile के नाम से एक नया स्मार्टफोन और मोबाइल प्लान लॉन्च किया है। इस गोल्डन T1 स्मार्टफोन को ‘मेड इन अमेरिका’ का तमगा दिया गया है, लेकिन जितनी इसकी चर्चा है, उतना ही प्री-ऑर्डर का प्रोसेस सिरदर्द बन रहा है। यूजर्स को वेबसाइट क्रैश, गलत पेमेंट और कन्फर्मेशन की गड़बड़ियों ने परेशान कर रखा है। आइए, जानते हैं कि T1 फोन का प्री-ऑर्डर कैसे करना है और यूजर्स को क्या-क्या दिक्कतें आ रही हैं।

T1 स्मार्टफोन: गोल्डन लुक, अमेरिकन ठाठ

Trump T1 स्मार्टफोन की कीमत है $499 (लगभग 41,000 रुपये), और इसका मंथली अनलिमिटेड प्लान $47.45 (करीब 4,000 रुपये) का है। ये फोन गोल्ड फिनिश में है, जिसे अमेरिकन स्टाइल और दमदार सिक्योरिटी के साथ पेश किया गया है। कंपनी का दावा है कि ये पूरी तरह से अमेरिका में बना है और इसमें टॉप-क्लास नेटवर्क सर्विस मिलेगी।

प्री-ऑर्डर का तरीका: कागज पर तो आसान

Trump Mobile की वेबसाइट के मुताबिक, T1 फोन प्री-ऑर्डर करने का प्रोसेस कुछ इस तरह है:

  1. वेबसाइट पर जाएं: TrumpMobile.com पर विजिट करें।

  2. प्री-ऑर्डर चुनें: ‘Pre-order Now’ बटन पर क्लिक करें।

  3. डाउन पेमेंट: $100 (लगभग 8,658 रुपये) का शुरुआती पेमेंट करें।

  4. बाकी रकम बाद में: बचे हुए $399 (लगभग 34,546 रुपये) फोन शिप होने पर देने होंगे।

  5. शिपिंग डिटेल्स: डिलिवरी के लिए एड्रेस भरें।

  6. कन्फर्मेशन का इंतजार: ऑर्डर कन्फर्म होने की ईमेल का वेट करें।

लेकिन हकीकत में ये प्रोसेस इतना आसान नहीं है। यूजर्स की शिकायतों ने तो इस लॉन्च की पोल खोल दी है।

यूजर्स का सिरदर्द: वेबसाइट से लेकर पेमेंट तक गड़बड़

Trump T1 फोन का प्री-ऑर्डर करने की कोशिश कर रहे यूजर्स को एक के बाद एक दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। क्या-क्या परेशानियां आईं, जरा देखिए:

वेबसाइट का हाल बेहाल

  • यूजर्स का कहना है कि TrumpMobile.com बार-बार क्रैश हो रही है। जैसे ही पेमेंट करने की बारी आती है, वेबसाइट ‘404 Error’ दिखाने लगती है।

  • पेमेंट पेज पर पहुंचते ही सिस्टम फेल हो रहा है, जिससे ऑर्डर पूरा नहीं हो पा रहा।

गलत अमाउंट कट रहा

  • एक यूजर ने बताया कि $100 डाउन पेमेंट के बजाय उनके क्रेडिट कार्ड से $64.70 कट गए, लेकिन न तो ऑर्डर कन्फर्म हुआ और न ही कोई रसीद मिली।

  • गलत चार्ज की वजह से यूजर्स भड़के हुए हैं, क्योंकि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनका पैसा कहां गया।

बिना एड्रेस के शिपिंग कन्फर्मेशन

  • कुछ यूजर्स को तो बिना शिपिंग एड्रेस डाले और पूरा पेमेंट किए बिना ही ईमेल आ गया कि उनका ऑर्डर शिप हो चुका है।

  • ये गड़बड़ी यूजर्स को कन्फ्यूज कर रही है, क्योंकि ऑर्डर की डिटेल्स अधूरी हैं।

लॉगिन में भी अड़चन

  • कन्फर्मेशन ईमेल में लिखा था कि यूजर्स वेबसाइट पर जाकर अपने अकाउंट को अपडेट कर सकते हैं, लेकिन लॉगिन करने की कोशिश में भी ‘Error’ पेज आ रहा है।

  • पासवर्ड चेंज करने की कोशिश में भी यूजर्स को बार-बार फेलियर का सामना करना पड़ रहा है।

क्या है माजरा?

Trump Mobile ने बड़े-बड़े दावे किए थे कि ये सर्विस और फोन ‘अमेरिका फर्स्ट’ की मिसाल होंगे, लेकिन प्री-ऑर्डर का ये हाल किसी को भी निराश कर सकता है। वेबसाइट की तकनीकी खामियां और पेमेंट सिस्टम की गड़बड़ियां इस लॉन्च को विवादों में घसीट रही हैं। अगर आप भी T1 फोन प्री-ऑर्डर करने की सोच रहे हैं, तो थोड़ा रुककर इन दिक्कतों के सुलझने का इंतजार करना बेहतर होगा।