अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को घोषणा की कि वेनेजुएला के अंतरिम अधिकारी 30 से 50 मिलियन बैरल “हाई क्वालिटी, प्रतिबंधित” तेल संयुक्त राज्य अमेरिका को सौंपेंगे. यह घोषणा अमेरिकी सेना द्वारा काराकास पर हमला करने और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार करने के कुछ दिनों बाद की गई है.
अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर एक पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि ऑयल मार्केट प्राइस बेचा जाएगा और इससे प्राप्त धनराशि “संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में मेरे कंट्रोल में होगी” ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि धन का उपयोग वेनेजुएलावासियों और अमेरिकियों दोनों के लाभ के लिए किया जाए.


