Tu Jhoothi Main Makkaar ने दूसरे दिन भी किया बड़ा कलेक्शन, हुई इतने करोड़ की कमाई

TJMM Box Office Collection Day 2
TJMM Box Office Collection Day 2: रणवीर और श्रद्धा स्टारर तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhooti Main Makkaar) में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की नई जोड़ी फैंस को काफी आकर्षित कर रही है.
 लव रंजन के निर्देशन में बनीं ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 8 मार्च यानी होली के दिन सिनेमा घरों में दस्तक दी थी.मूवी की ओपनिंग काफी शानदार रही और : ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को थियेटरों में जमकर फुटफॉल मिला. इसी के साथ ओपनिंग डे ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन भी किया. वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ के सेकंड डे बिजनेस के आंकड़े भी आ चुके हैं. चलिए जानते हैं फिल्म ने वृहस्पतिवार को कितना कलेक्शन किया है.
अभिनेता रणबीर कपूर और अभिनेत्रीश्रद्धा कपूर की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ को ऑडियंस  का अच्छा  रिस्पॉन्स मिल रहा है. बिजनेस  की बात करें तो फिल्म ने जारी होने से पहले ही दिन शानदार कमाई की. 
फिल्म ने पहले दिन यानी बुधवार को इंडिया में 15.73 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. वहीं ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की कलेक्शन के दूसरे दिन के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं. फिल्म का बिजनेस में पहले दिन के मुकाबले काफी कमी आई है. सैकलिन की रिपोर्ट के अनुसार रणबीर कपूर की फिल्म ने रिलीज के दूसरे दिन यानी वृहस्पतिवार को 9 करोड़ रुपयों की कमाई की है. इसी के साथ फिल्म का कुल कलेक्शन अब 24.73 करोड़ रुपये हो गया है.