Tunisha Sharma Case: तुनिषा की माँ का बड़ा दावा, बोलीं – सेट पर ड्रग्स लेता था शीजान, मेरी बेटी पर हिजाब के लिए बनाता था दबाव

Tunisha Sharma Case: तुनिषा की माँ का बड़ा दावा, बोलीं – सेट पर ड्रग्स लेता था शीजान, मेरी बेटी पर हिजाब के लिए बनाता था दबाव

Tunisha Sharma Case: दिवंगत टेलीविजन एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की मां वतिना शर्मा ने बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि शीजान खान मेरी बेटी तुनिशा शर्मा को धोखा दे रहा था उन्होंने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी, जब तक उसे सजा नहीं मिल जाती। उन्होंने आगे कहा कि शीजान मेरी बेटी को दुर्घटना के बाद कमरे से ले गया लेकिन एम्बुलेंस को नहीं बुलाया। यह मर्डर भी हो सकता है।

तविना शर्मा ने आरोप लगाते हुए बताया कि मेरी बेटी ने मुझे बताया था कि शीजान सेट पर ड्रग्स लेता है। उन्होंने कहा कि शीजान ने मेरी बेटी को इस्लाम धर्म का स्वीकार करने के लिए दबाव बनाता था । शीजान ने हिजाब पहनने के लिए भी उसपर दबाव बनाया था। 

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार, तुनिषा की माँ  ने कहा कि मैं तब तक चुप नहीं बैठूंगी जब तक शीजान को सजा नहीं मिल जाती है। उन्होंने आगे कहा कि तुनिषा ने एक बार अपना फोन चेक किया और पाया कि शीजान उसे धोखा दे रहा है। तुनिषा ने जब शीजान से इस बारे में बात की तो उसने मेरी बेटी को थप्पड़ मार दिया। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी चली गई, अब मैं अकेली हूं।