Tunisha Sharma Death Case: तुनिषा सुसाइड मामले के आरोपी शीजान खान को मुंबई की कोर्ट ने 4 दिन की रिमांड में भेजा

Tunisha Sharma Death Caseतुनिषा सुसाइड मामले का आरोपी शीजन खान को मुंबई की कोर्ट ने 4 दिन रिमांड में भेजा

टेलीविजन अभिनेत्री तुनिषा शर्मा की मौत के केस में ऐक्टर उनके को-एक्टर शीजान खान को मुंबई की वसई कोर्ट ने 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है। शीजान खान को पुलिस ने आज अदालत में पेश किया था।

इससे पूर्व शीजान खान के अधिवक्ता शरद राय ने कहा कि पुलिस और अदालत  काम कर रही है। उन्हें (शीजान खान) कोर्ट में पेश किया गया है। उनके विरुद्ध आरोप निराधार हैं। उन्होंने कहा कि शीजान खान को 4 दिन की रिमांड में भेज दिया गया है। पुलिस के पास अभी तक कोई एविडेंस नहीं है। उस पर आरोप लगाए जा रहे हैं। आगे की इंवेस्टिगेशन अभी बाकी है।

तुनिषा शर्मा की मृत्यु के केस में नया खुलासा हुआ है। इंवेस्टिगेशन में जुटी पुलिस के अनुसार, केस  में दर्ज प्राथमिकी से पता चला है कि कि तुनिषा अपने को-एक्टर शीजान खान से ब्रेकअप के बाद डिप्रेशन में थी। शनिवार को 20 वर्षीय अभिनेत्री तुनिषा ने नायगांव में मेकअप रूम के अंदर फांसी लगा ली थी। उन्हें हॉस्पीटल ले जाया गया था, जहां चिकित्सकों  ने उन्हें मृत करार  कर दिया था।

तुनिशा शर्मा की मां की तरफ से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर वालीव पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत शीजान एम खान के विरुद्ध मामला दर्ज किया और उन्हें अरेस्ट कर लिया। रविवार को तुनिषा शर्मा के को-स्टार शीजान खान को मुंबई के वसई अदालत  में पेश किया गया।