कश्मीर में चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकवादी मार गिराए गए !

कश्मीर में चल रहे एनकाउंटर में दो आतंकवादी मार गिराए गए !
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के कुलगाम जनपद के चावलगाम क्षेत्र में सुरक्षा बलों के साथ चल रहे एनकाउंटर में दूसरा आतंकवादी मारा गया। यह जानकारी अधिकारियों ने शुक्रवार यानी आज दी है।

पुलिस ने कहा, एक और अज्ञात आतंकवादी ढेर हो गया जिससे कुल संख्या 2 हो गई। हथियार और गोला-बारूद समेत आपत्तिजनक सामान बरामद किये गए हैं । अभी भी  तलाशी चल रही है।
गुरुवार को पुलिस और सेना की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र की घेराबंदी की और आतंकवादियों की उपस्थिति के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान प्रारम्भ करने के पश्चात मुठभेड़ शुरू हो गई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस जगह पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, तभी उन्होंने अपने बचाव में भारी मात्रा में फायरिंग शुरू कर दी, जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।