UAE में एयरपोर्ट और कई दूसरी जगहों पर ईरान के कई हमलों ने शनिवार रात लोगों को जगाए रखा. दुबई का एयरपोर्ट और मशहूर बुर्ज अल अरब उन जगहों में शामिल थे, जिन्हें UAE के अधिकारियों ने ड्रोन हमले बताया. दुबई सरकार के मीडिया ऑफिस के एक बयान में कहा गया कि ड्रोन के छर्रे से बुर्ज अल अरब होटल में आग लग गई. फिलहाल उस पर काबू पा लिया गया. यहां पर किसी के घायल होने की खबर नहीं है.
दुबई में अधिकारियों ने यह भी बताया कि एयर इंटरसेप्शन ऑपरेशन से निकले मलबे से जेबेल अली पोर्ट के एक बर्थ में आग लग गई, लेकिन किसी के घायल होने की खबर नहीं है. उन्होंने कहा कि दुबई सिविल डिफेंस टीमों ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की, जबकि वे इसे काबू करने की कोशिश कर रहे हैं.
पोर्ट में लगी आग की क्लिप न शेयर करें



